Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

बर्फबारी से मुनस्यारी में तीन डिग्री पहुंचा तापमान, इन जगहों पर बिछी बर्फ की सफेद चादर


उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। अब यहां चोटियों पर बर्फबारी तेज हो गई है। पिथौरगढ़ के मुनस्यारी में बर्फबारी रविवार की मध्य रात्रि के आसपास से मौसम का मिजाज बदल गया है। तेज हवाओं के साथ जिले भर में वर्षा हुई । वहीं उच्च हिमालय में भारी हिमपात हुआ। मुनस्यारी के बलाती तक बर्फबारी हुई।

मुनस्यारी के खलिया टाप, छिपलाकेदार में हिमपात हुआ। जिले के व्यास घाटी में लिपुलेख, नावीढांग , कालापानी, गुंजी, नाबी, नपलच्यु, रोंगकोंग ,कुटी, ज्योलिंगकोंग आदि कैलास सहित कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर छियालेख तक हिमपात हुआ। वहीं दारमा घाटी भी बर्फ की सफेद चादर से ढक चुकी है। मुनस्यारी की उच्च हिमालयी जोहार घाटी, रालम सहित भी स्थानों पर हिमपात हुआ।

उच्च हिमालय में फिर से हिमपात होने लगा है। वर्षा और हिमपात से सीमांत में ठिठुरन बढ़ चुकी है। मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। वहीं मौसम विज्ञानी वर्षा और हिमपात को फसल के लिए अच्छा मान रहे है। उन्होंने कहा कि फसल को लाभ मिलेगा।