Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

केदारनाथ धाम को स्वच्छ बनाने के लिए शुरू हुई परियोजना, जेएसडब्लू फाउंडेशन ने उठाया जिम्मा

जेएसडब्लू फाउंडेशन ने केदारनाथ धाम को कचरा मुक्त बनाने में सहयोग के लिए 'स्वच्छ केदारनाथ' परियोजना की शुरुआत की है। परियोजना का उद्देश्य प्लास्टिक और अन्य कचरे को रीसाइक्लिंग प्लांट तक पहुंचाकर उसका उचित निपटान सुनिश्चित करना है, ताकि कचरा मंदाकिनी, वासुकी गंगा जैसी नदियों में न मिले।

इस मौके पर दस सफाई मित्रों को सुरक्षा किट वितरित की गई। प्लास्टिक कचरे का उचित निपटान सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन, प्रदेश सरकार और जेएसडब्लू फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से यह पहल की है। अनुभूति वेलफेयर फाउंडेशन परियोजना के तहत रिसाइकल तकनीक में मदद करेगा।

परियोजना की शुरुआत धाम में आयोजित एक कार्यक्रम में हुई। इस मौके पर उप जिला मजिस्ट्रेट ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा ने कहा कि स्वच्छ केदारनाथ परियोजना रुद्रप्रयाग के शाश्वत विकास के लिए एक बड़ा कदम है। केदारनाथ की प्राकृतिक चुनौतियों का सामना करते हुए इस परियोजना को चलाने के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं, उनसे कचरा प्रबंधन के लिए बनाए मौजूदा कार्यक्रम पर सकारात्मक असर होगा।