Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

पर्यटकों के लिए बंद हुआ गंगोत्री नेशनल पार्क, इस साल पहुंचे रिकॉर्ड पर्यटक

पर्वतारोहण व ट्रैकिंग के लिए प्रसिद्ध गंगोत्री नेशनल पार्क और गर्तांगली के गेट गुरुवार को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। अब अगले वर्ष एक अप्रैल के बाद ही सैलानी पार्क की सैर कर पाएंगे। इस बार पार्क में सैलानियों की संख्या के साथ कमाई का भी नया रिकॉर्ड बना।

इस बार 31,235 सैलानियों ने पार्क की सैर की है, जबकि पार्क को प्रवेश शुल्क के रूप में 61 लाख से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ। जबकि, वर्ष 2022 में 28,500 सैलानियों ने पार्क की सैर की थी। इसके अलावा पार्क क्षेत्र में 20 से अधिक कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं, जिससे वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

गंगोत्री नेशनल पार्क के कनखू बैरियर, भैरवघाटी नेलांग बैरियर और गर्तांगली को जाने वाले लंका पुल बैरियर पर गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित हुए। इसके बाद तीनों गेट बंद किए गए। इस बार पार्क के साथ गर्तांगली की सैर को भी बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। गोमुख और तपोवन क्षेत्र में भी सैलानियों की अच्छी आमद रही। पर्वतारोहण करने वाले विदेशी पर्वतारोहियों की संख्या भी संतोषजनक रही। इस बार 15,472 सैलानियों ने पार्क की सैर की। इनमें 617 विदेशी सैलानी थे।