Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

नैनीताल के जंगलों में आग लगने के बावजूद सैलानियों की आमद में कमी नहीं

 उत्तराखंड में नैनीताल के जंगलों में आग लगने के बावजूद बड़ी संख्या में सैलानी गर्मी से राहत पाने के लिए हिल स्टेशन का रुख कर रहे हैं। सैलानियों की पसंदीदा जगह पंगोट रोड पर 'हिमालय दर्शन प्वाइंट' है। यहां सैलानियों को दूरबीन के जरिये बर्फ से ढंके हिमालय की झलक देखने को मिलती है। 

सैलानियों का कहना है कि वे हिमालय की खूबसूरती देखकर अवाक रह जाते हैं। यहां का शांत वातावरण हिल स्टेशन में आने के फैसले को सही ठहराता है। सैलानियों की आमद बढ़ने से खाने-पीने के स्टॉल लगाने वालों और घुड़सवारी जैसी गतिविधियों की सुविधा देने वालों की आमदनी बढ़ जाती है। 

नैनीताल जिले के जंगलों में कुछ दिनों से आग लगी हुई है। इसके बावजूद वहां सैलानियों की आमद में कमी नहीं आई है। उनके लिए मैदानी इलाकों की चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए नैनीताल पसंदीदा जगहों में से एक रहा है।