Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

उत्तराखंड में बदले मौसम ने बढ़ाई ठिठुरन, इन क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी

उत्तराखंड से मानसून के विदा होने के बाद तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ने के बीच अब मौसम ने फिर से करवट ले ली है। मानसून की विदाई के बाद से शुष्क बने मौसम ने दून में अचानक करवट बदली और रिमझिम वर्षा के बीच पारे ने गोता लगाया। सोमवार को दून में दिनभर हुई वर्षा से पारे में 12 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे अचानक ठिठुरन बढ़ गई। गर्म कपड़े निकलने के साथ ही शहर में कई स्थानों पर लोग आग सेकते भी नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार, आज (मंगलवार) भी दून में आंशिक बादलों के बीच कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वर्षा व ओलावृष्टि के आसार हैं।  

सोमवार को सुबह से ही दून में काले बादलों का डेरा रहा और तेज हवा के बीच भारी गर्जन के साथ ही रिमझिम वर्षा शुरू हुई। बारिश के चलते 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में करीब 12 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं दिनभर में दून में 25 मिलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की गई। हालांकि, शाम को आसमान खुल गया और हल्की धूप खिली। वर्षा के कारण अचानक बढ़ी ठंड से लोगों के गरम कपड़े निकल गए। वहीं, शहर के मुख्य बाजार में लोग आग सेकते भी नजर आए। दून में बीते रविवार को अधिकतम तापमान 32.4 और सोमवार को 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।