Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

अमित शाह की अध्यक्षता में नरेंद्र नगर में मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक आज, 20 से अधिक बिंदुओं पर होगा मंथन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक आज शनिवार को नरेंद्र नगर में होगी। बैठक में 20 से ज्यादा बिंदुओं पर मंथन होगा। इनमें विशेष रूप से महिला शोषण, दून वैली नोटिफिकेशन और मध्याह्न भोजन योजना में श्रीअन्न (मोटे अनाज) को शामिल करने संबंधी विषय शामिल हैं।

मध्य क्षेत्रीय परिषद की नरेंद्रनगर में होने वाली बैठक आज होगी। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के केदारनाथ दर्शन को आज पहुंचेंगे। जिसको लेकर केदारनाथ धाम में प्रशासन व मंदिर समिति ने जोरदार स्वागत की तैयारियां की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ होटल वेस्टिन पहुंचे। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, जिला पंचायत अध्यक्ष टिहरी गढ़वाल सोना सजवाण, विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, धनोल्टी प्रीतम सिंह पंवार, घनसाली शक्तिलाल शाह, देवप्रयाग विनोद कंडारी, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नोटियाल, मेयर ऋषिकेश अनिता ममगांई, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्रनगर राजेंद्र विक्रम सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।