Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

देहरादून में नकली दवाओं पर अभियान तेज

राजधानी में नकली दवाओं का मामला सामने आने के बाद औषधि विभाग ने अपनी विजिलेंस को सक्रिय कर आम लोगों के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है ड्रग कंट्रोलर ताजबर जग्गी ने बताया कि टोल फ्री नंबर 18001804246 पर कोई भी व्यक्ति नकली दवाओं से जुड़ी शिकायत दर्ज कर सकता है इसके साथ ही ड्रग कंट्रोलर ने आदेश जारी कर सभी औषधि एवं वरिष्ठ औषधि निरीक्षक और गढ़वाल कुमाऊं की लाइसेंसिंग अथॉरिटी को आवंटित क्षेत्र में दवाओं की गुणवत्ता की जांच करके रिपोर्ट देने को भी कहा हैं,उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि कई बार आदेश के बावजूद कई अफसर इसकी रिपोर्ट नहीं दे रहे हैं उन्होंने बताया कि आगे से इसे गंभीर लापरवाही मानकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी