Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

मातृ-शक्ति कार्यक्रम में अल्मोड़ा पहुंचे सीएम धामी, नगर में जुटा जन सैलाब

Uttarakhand: आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मातृ-शक्ति को समर्पित "दीदी-भुलि हाथ लगाल, उत्तराखण्ड हौल अमृत काल" कार्यक्रम में पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आर्मी हेलीपैड से शिखर होटल अल्मोड़ा तक विशाल रोड शो में प्रतिभाग किया।

अल्मोड़ा पहुंचने पर स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान रोड शो में हज़ारों की संख्या में अल्मोड़ा कि जनता ने जय श्री राम के जयकारों के साथ पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

रोड़ शो के दौरान मुख्यमंत्री के साथ सांसद अजय टम्टा, विधायक  सुरेश गडियां, विधायक मोहन सिंह मेहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा कैलाश शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री रमेश बहुगुणा, जिलाध्यक्ष भाजपा रानीखेत लीला बिष्ट भी मौजूद रहे।