Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

सीएम धामी ने 292 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, सीधी भर्ती से हुआ दारोगा के लिए चयन

उत्तराखंड वन विभाग में सीधी भर्ती से चयनित 292 वन दारोगा के अभ्यर्थियों को दीपावली से पहले बड़ी सौगात मिली। वन मंत्री सुबोध उनियाल के वायदे के अनुसार अभ्यर्थियों को दीपावली से पूर्व नियुक्ति पत्र सौंप दिए गए हैं। साथ ही तैनाती स्थल आवंटित कर दीपावली के बाद कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। चयनित अभ्यर्थियों को लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार था, वन मंत्री के निर्देश के बाद वन विभाग ने नियुक्ति पत्र जारी कर दिए। मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन निशांत वर्मा की ओर से गए शनिवार को सभी चयनित 292 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए। इसके बाद से सभी अभ्यार्थियों में खुशी की लहर है।

मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन निशांत वर्मा की ओर से गए शनिवार को सभी चयनित 292 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए। इसके बाद से सभी अभ्यार्थियों में खुशी की लहर है।

30 अक्टूबर को वन मंत्री सुबोध उनियाल ने देहरादून में अभ्यर्थियों की बैठक लेकर सभी को भरोसा दिलाया था कि दीपावली से पूर्व सभी को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे। वन मंत्री के वायदे के अनुसार दीपावली से एक दिन पहले शनिवार को संबंधित नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिस पर नव नियुक्त वन दारोगा आयुष तिवारी, सतीश नौटियाल, पंकज सिंह, संजय रावत, अरविंद चौहान, अंजलि डबराल आदि ने वन मंत्री सुबोध उनियाल सहित विभाग के अधिकारियों का धन्यवाद व्यक्त किया है।