Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

उत्तराखंड में बजट सत्र को लेकर सभी तैयारियां पूरी

उत्तराखंड का बजट सत्र 26 फरवरी से देहरादून के विधानसभा में शुरू होने जा रहा है, जिसको लेकर सभी तैयारी पूरी कर दी गई हैं, इस बार के बजट सत्र में राज्यपाल की अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत होगी, गौरतलब है कि इस बार का बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में ना होकर देहरादून के विधानसभा में होने जा रहा है।

बजट सत्र को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी की अध्यक्षता में आज बजट सत्र की सुरक्षा को लेकर विधानसभा में बैठक हुई, इस बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 

जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने कहा की 26 फरवरी से बजट सत्र की शुरुआत होने जा रही है, उसको लेकर पूरी तैयारी कर दी गई है, राज्यपाल के अभिभाषण के साथ ही बजट सत्र शुरू किया जाएगा।

अध्यक्ष ने बताया है कि सत्र के सुचारू रूप से चलाए जाने को लेकर अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं को लेकर बैठक की गई है सत्र में अभी तक विधायकों के 300 सवाल आ चुके हैं, बता दे कि सरकार 90 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश कर सकती है।