Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

उत्तर प्रदेश के मेरठ में मतदान जारी

उत्तर प्रदेश के मेरठ में दूसरे चरण में सुबह सात बजे से मतदान जारी है, जो शाम छह बजे तक चलेगा। इसके लिए सभी पोलिंग सेंटर पर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। मेरठ में 756 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 2042 पोलिंग बूथ शामिल हैं।

दूसरे चरण में 26,72,058 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मेरठ में बीजेपी के अरुण गोविल, एसपी की सुनीता वर्मा और बीएसपी के देवव्रत त्यागी समेत नौ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।