Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

यूपी का बजट श्री राम को प्रस्तुत करते हुए लोकमंगल की उन भावनाओं को समर्पित किया: CM योगी

Lucknow: उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सोमवार को राज्य विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 7.36 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। ये चालू वित्त वर्ष के 6.90 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।

बजट पेश होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आज का जो बजट है जो हमारे वित्त मंत्री जी ने प्रस्तुत किया, वह बजट प्रभु श्री राम को प्रस्तुत करते हुए लोकमंगल की उन भावनाओं को समर्पित किया।"

उन्होंने कहा, "उनके विचार में, उनके संकल्प में, एक शब्द में श्री राम हैं क्योंकि श्री राम लोगमंगल के प्रयाय हैं और ये बजट भी लोकमंगल को समर्पित करते हुए प्रदेश के संतुलित और समग्र विकास का उत्तर प्रदेश का आर्थिक दस्तावेज है।"

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश करते हुए कहा कि 2024-25 के 7,36,437.71 करोड़ रुपये के कुल बजट में 24,863.57 करोड़ रुपये की नई योजनाएं शामिल हैं। 2023-24 के लिए राज्य का बजट 6.90 लाख करोड़ रुपये था, जिसमें 32,721 करोड़ रुपये की नई योजनाएं शामिल थीं।