Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

समाजवादी पार्टी छोड़ने के बाद बोले स्वामी प्रसाद मौर्य

समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य 22 फरवरी को नई पार्टी लॉन्च करेंगे, लखनऊ में मौर्य ने कहा कि वे अगले हफ्ते दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में अपनी पार्टी लॉन्च करेंगे।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि उन्होंने यूपी विधान परिषद में समाजवादी पार्टी एमएलसी पद से भी इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि “मतविभिन्नता हो तो एक साथ रहकर काम करना संभव नहीं है, हमने समाजवादी पार्टी में निरंतर जनाधार बनाने की कोशिश की। लेकिन कुछ ऐसा अराजनैतिक तत्वों ने समय-समय पर अवरुद्ध पैदा करने की कोशिश की। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ऐसे लोगों पर कभी जांच की कार्रवाई नहीं कर पाए। मैंने उनसे 12 फरवरी को बात की थी। उस बातचीत को गंभीरता से नहीं लिया तो 13 फरवरी को मैंने उन्हें एक पत्र लिखा और अपनी चिंताओं को फिर से प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा कि पत्र लिखने के वाबजूद भी जब उस पर किसी प्रकार का विचार विमर्श नहीं हुआ तो स्वाभिक रूप से मैंने कदम आगे बढ़ाया। राष्ट्रीय महासचिव मैं पहले ही इस्तीफा दे रखा था आज मैं समाजवादी पार्टी इस्तीफा दे दिया। अगर किसी ने विचारधारा को ठेस पहुंचाने की कोशिश की है तो मैं पद से इस्तीफा देने में देर नहीं करूंगा और नई राह चुनूंगा। और मैंने ये तय कर लिया है, 22 फरवरी को मैं दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में अपनी नई पार्टी के बारे में घोषणा करूंगा।