Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

सपा को लगा बड़ा झटका, स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया इस्तीफा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के अलग होने की खबरों के बीच स्वामी प्रसाद मौर्य ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, उन्होंने MLC पद से भी इस्तीफा दिया। 

समाजवादी पार्टी आज एक और झटका लगा है, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने आज सपा पार्टी से इस्तीफा दे दिया, साथ ही उन्होंने विधान परिषद की सीट से भी इस्तीफा दे दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को त्याग पत्र देते हुए लिखा कि  "आपके नेतृत्व में सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ. किन्तु दिनांक 12 फरवरी 2024 को हुई वार्ता एवं दिनांक 13.02.2024 को प्रेषित पत्र पर किसी भी प्रकार की वार्ता की पहल न करने के फलस्वरूप मैं समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्य से भी त्याग-पत्र दे रहा हूं."

इसके साथ ही उन्होंने एमएलसी सीट से इस्तीफा देते हुए लिखा कि- "मैं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में विधानसभा, उ०प्र० निर्वाचन क्षेत्र से सदस्य, विधान परिषद्, उ०प्र० निर्वाचित हुआ हूं. चूंकि मैंने समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है, अस्तु नैतिकता के आधार पर विधान परिषद्, उ०प्र० की सदस्यता से भी त्यागपत्र दे रहा हूं. कृपया स्वीकार करने की कृपा करें."