Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

नोएडा का एक अनोखा रेस्टोरेंट, जहां वेटर नहीं रोबोट परोसते हैं खाना

Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा के 'मी रोबोलशियस' रेस्टोरेंट में आपको एक अलग अहसास होगा। यहां आपका स्वागत इंसान नहीं बल्कि रोबोट करेंगे। इतना ही नहीं ये रोबोट आपसे खाने का ऑर्डर लेंगे और उसे सर्व भी करेंगे। रोबोट मिकी और मिशी रेस्टोरेंट में आपका पूरा ख्याल रखेंगे। इन्हें खास तौर पर इसके लिए तैयार किया गया है।

इस खास रेस्टोरेंट में आपको बोरियत का अहसास नहीं होगा क्योंकि मिकी और मिशी आपसे बातें भी करेंगे। इन रोबोट के पास आपके हर सवाल का जवाब मौजूद है। 'मी रोबोलशियस' रेस्टोरेंट का इंटीरियर बेहद खूबसूरत है और लोगों को भा रहा है। बेहद खूबसूरती से देसी और मॉर्डन स्टाइल के कॉम्बिनेशन को तैयार किया गया है।

मैनेजर नितिन नाज ने कहा, "रोबोट से देखिए क्या होता है कि जैसे टेबल पर कई लोग बैठे हो तो रोबोट खाना लेकर आएगा आपके पास तक। बेसिकली रोबोट देखने के लिए आजकल आपको पता है कि इंडिया में इतना कोई क्रेज तो है नहीं कि नॉमल रेस्टोरेंट में कहीं भी सकता है, खाना कहीं भी खाया जा सकता है लेकिन रोबोट रेस्टोरेंट कहीं भी नहीं दिखेगा आपको। बाकी अदर सिटी में है लेकिन टॉकिंग रोबोट सिर्फ हमारे पास ही है।"

आगे उन्होंने कहा "आप इनसे बात भी कर सकते हो। इस तरह से बात कर सकते हो जैसे एलेक्सा होती है वैसा ही हमने इनमें फिट किया है। आप इन्हें कंप्यूटर कमांड और एको कमांड दे सकते हो। हमने इनमें दो तरह की कमांड फिट की है। इसको जब एको बोलेंगे तो आप इससे कुछ भी पूछ सकते हो जैसे आपका नाम क्या है।"