मेरठ में आज मेरठ रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर गजब नजारा देखने को मिला। जहां नगर निगम के कर्मचारियों पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय के गेट पर सील लगा दी और रोडवेज के कर्मचारियों को अंदर ही बंद कर दिया। नगर निगम के कर्मचारियों पर आरोप लगाया कि उन्होंने बिना नोटिस दिए ही कार्यालय के गेट पर सील लगा दी है। वहीं मेरठ नगर निगम के कर्मचारियों का कहना है कि रोडवेज पर नगर निगम का लगभग 30 करोड़ हाउस टैक्स का बकाया है। जिसको लेकर सील लगाई गई है नगर निगम के कर्मचारियों का यह भी कहना है कि रोडवेज कर्मचारियों की सहमति से सील लगाई गई है। रोडवेज के कर्मचारियों का कहना है कि नगर निगम में लगभग उनके 30-32 कर्मचारियों को सील लगाकर बंद कर दिया।
दरअसल, पूरा मामला मेरठ के रोडवेज भैसाली बस अड्डे स्थित रोडवेज क्षेत्रीय कार्यालय का है। जहां आज नगर निगम की टीम पहुंची और वहां उन्होंने कार्यालय के गेट पर सील लगा दी। नगर निगम के कर्मचारियों का कहना है कि रोडवेज क्षेत्रीय कार्यालय पर नगर निगम का लगभग 30 करोड़ का ग्रह कर बकाया है, जिसको लेकर के सील लगाई गई है। वहीं रोडवेज के कर्मचारियों का कहना है कि बिना नोटिस के ही सील लगा दी गई है और रोडवेज के कर्मचारियों का कहना है कि जो उनकी संस्था है वह ग्रह कर के दायरे में नहीं आती है। रोडवेज के कर्मचारियों का आरोप है कि नगर निगम कर्मचारियों ने बिना रोडवेज के कर्मचारियों को कार्यालय से बाहर निकले ही सील लगा दी है। इसके बाद काफी देर तक वहां हंगामा की स्थिति बनी रही। नगर निगम के कर्मचारियों का कहना है कि रोडवेज कर्मचारियों की सहमति से वहां सील लगाई गई है जबकि रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि नगर निगम जबरदस्ती कर रहा है। जबकि नगर निगम के कर्मचारियों का कहना है कि कई बार रिमाइंडर भी दिया गया है लेकिन इसके बावजूद गृह कर की अदायगी नहीं की गई है।
काफी हंगामा की स्थिति के बाद नगर निगम के कर्मचारियों ने लगाई गई सील को खोल दिया। और गेट में एक लोहे की चेन बांधकर दोबारा से सील कर दिया और वहां पैदल आने-जाने की व्यवस्था कर दी गई।