Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

लोकसभा चुनाव से पहले वेस्ट यूपी में सियासत शुरू, राष्ट्रीय लोकदल ने लिया सीताराम का सहारा

मेरठ: लोकसभा चुनाव से पहले श्रीराम को लेकर पश्चिम उत्तर प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है। राष्ट्रीय लोकदल में अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए इस बार श्री राम से किनारा करके सीताराम का सहारा ले लिया है। आरएलडी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी की माने तो भाजपा के श्री राम और आरएलडी के सीताराम में बड़ा अंतर है। भाजपा पुरुष प्रधान श्री राम की बात करती है। जबकि लोक दल गांधी वाले सीताराम को जानती है।

आपकों बता दे देश में लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। ऐसे में चुनावो से ठीक पहले राष्ट्रीय लोक दल ने सीताराम का राग अपना शुरू कर दिया है। भाजपा की मुखालफत करने के लिए उन्होंने श्रीराम से किनारा कर लिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिलोक त्यागी की माने तो उन्होंने अपने जीवन में श्रीराम सुना ही नहीं। उन्होंने कहा कि श्री राम RSS की देन है। आरएसएस पुरुष प्रधान है। और इसी को भाजपा भी फॉलो करती है।  

उन्होंने भाजपा पर महिला विरोधी होने का आरोप लगा डाला। चुनाव से ठीक पहले राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए भाजपा पर आरोप लगाना यह रालोद के लिए आम बात है ।लेकिन इस बार आरएलडी ने नया शगुफा छोड़ा है। हालांकि श्री राम के मुद्दे पर आरएलडी पर पलटवार होना तय है। भाजपा को यह बात चुभेगी जरूर। इसके बाद राजनीतिक गलियारो में बयान बाजी का दौर मुखर हो जाएगा।

रिपोर्ट- प्रदीप शर्मा, मेरठ