Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

पीलीभीत: चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा महिला अस्पताल, CMS ने बताई ये वजह

UP News: बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का दावा उत्तर प्रदेश सरकार करती है, लेकिन पीलीभीत का महिला अस्पताल डॉक्टर की कमी से जूझ रहा है। आलम यह है की सुबह से बड़ी संख्या में शहर व ग्रामीण क्षेत्र से महिलाएं डॉक्टर को दिखाने आई, लेकिन महिला अस्पताल में कोई डॉक्टर ही मौजूद नहीं है। दोपहर 12:00 बजे डॉक्टर आई तो बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। अस्पताल के सीएमएस कम स्टाफ का रोना रो रहे हैं।

प्रदेश में तमाम मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं लेकिन पहले से मौजूद सरकारी अस्पताल स्टाफ की कमी से जूझ रहे हैं पीलीभीत का महिला अस्पताल अभी डॉक्टर विहीन होता जा रहा है।

दरअसल, महिला अस्पताल में मात्र एक महिला डॉक्टर हैं जिन्हें ओपीडी आपरेशन व महिलाओं के प्रसव करने होते हैं। ऐसे में दूर-दराज से आने वाली महिलाओं को दिक्कत हो रही है। सुबह 8:00 बजे से आई महिलाएं दोपहर 12:00 तक डॉक्टर के इंतजार में चेंबर के बाहर खड़ी रही। 12:00 के बाद डॉक्टर के आने पर दिखाया है। सीएमएस का कहना है कि उनके पास एक ही डॉक्टर हैं वही सब कुछ कर रही हैं इसी के चलते यह दिक्कत बनी हुई है।