Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, आवेदन इस दिन से होंगे शुरू

यूपी पुलिस में सिपाही के 60 हजार से ज्यादा पदों के लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है। अभ्यर्थी भर्ती से जुड़ी अधिसूचना ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गये डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस में 62 हजार सिपाहियों की भर्ती के लिए अधिसूचना आज यानी शनिवार, 23 दिसंबर 2023 को उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा जारी कर दी गयी गयी है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही आवेदन तिथियों को भी घोषित कर दिया गया है। आवेदन 27 दिसंबर 2023 से 16 जनवरी 2024 तक भरे जा सकते हैं।

बोर्ड द्वारा नागरिक पुलिस में कॉन्स्टेबल, एसआई, जेल वार्डर, रेडियो ऑपरेटर, लिपिक संवर्ग, कंप्यूटर ऑपरेटर, कंप्यूटर प्रोग्रामर के 62 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन इसी सप्ताह जारी किए जाने की जानकारी UPPRPB के डीजी ने साझा की थी। अब 60 हजार सिपाही भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है। इस भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध है।