Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

गोरखपुर के गीता प्रेस की पत्रिका 'कल्याण' का नया एडिशन राम मंदिर को समर्पित

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की मशहूर गीता प्रेस ने अयोध्या में नए बने राम मंदिर पर विस्तार से प्रकाशन किया है, गीता प्रेस की पत्रिका 'कल्याण' का नया अंक पूरी तरह से राम मंदिर पर तैयार किया गया है। 'कल्याण' मासिक पत्रिका है। इसका हर अंक किसी खास धार्मिक विषय पर आधारित होता है।

कल्याण के फरवरी अंक में राम मंदिर में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बारे में विस्तार से बताया गया है, कल्याण के विशेषांक की प्रतियां अगले सप्ताह तक ग्राहकों तक पहुंचने की उम्मीद है।

गीता प्रेस के मैनेजर ने बताया कि "ऐसा है कि कल्याण हमारा मासिक पत्र है, हर महीने छपता है ये। तो इस बार जनवरी का जो अंक था, वो आनंद रामायण छपा। और फरवरी का अंक जो हमारा छपा है, वो भगवान राम पर केंद्रित है। केंद्रित का मतलब उसमें हमने कवर पेज पर जो भगवान राम की जो प्रतिमा है, जिसमें प्राण प्रतिष्ठा की गई है, वो बना के फोटो हमने छापा है। और दूसरे पेज पर हम लोगों ने भगवान के बाल रूप का स्वरूप छापा है।"