Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

महोबा: बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की और राइफलें छीनीं, पांच लोग घायल

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में मंगलवार को बदमाशों ने पुलिसकर्मियों से राइफलें छीन लीं और उन पर गोलियां चलाईं। पुलिसकर्मियों ने भी बचाव में जवाबी कार्रवाई की। इस वारदात में तीन पुलिसकर्मियों समेत पांच लोग घायल हो गए।

महोबा की पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने कहा कि ट्रैफिक जाम हटाने गए एक उप-निरीक्षक के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने और उसकी पिटाई करने के आरोप में सोमवार को कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को हुई इस वारदात में आरोपितों ने पुलिसकर्मियों की राइफलें छीनकर भागने की कोशिश की। उनके मुताबिक बचाव में पुलिस की तरफ से की गई फायरिंग में परशुराम और मोनू नाम के दो बदमाश घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए कम्युनिटी हेल्थ सेंटर भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि वारदात में एक सब-इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबल मामूली रूप से घायल हो गए, इनका इलाज भी कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में चल रहा है। पुलिस के मुताबिक दूसरे आरोपितों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।