Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

UP: लोकसभा चुनाव से पहले सपा-बसपा को झटका, कई नेता बीजेपी में शामिल

2024 के आम चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (एसपी), बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के नेता शनिवार को लखनऊ में बीजेपी में शामिल हो गए। पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं में पूर्व सीएम रामनरेश यादव के बेटे अजय यादव, बीएसपी के पूर्व सांसद वीर सिंह, पूर्व सांसद और एसपी के मौजूदा जिला पंचायत प्रमुख प्रेम दास कठेरिया हैं।

एसपी के दूसरे नेताओं में के. सी. पांडे, साधना मिश्रा, पूर्व विधायक गजेंद्र सिंह, वासुदेव सिंह और राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन के नेता हिमांशु पांडे शामिल हैं। विपक्षी नेताओं के राज्य में सत्तारूढ़ दल में शामिल होने के दौरान यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सहित कई बीजेपी नेता मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से आठ-सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होना है।