Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

कलयुगी बेटी... गिड़गिड़ाता रहा पिता, बेटी ने जाने से किया इंकार, प्रेमी संग लिए सात फेरे

UP News: औरैया जनपद के दिबियापुर थाने में आज दोपहर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। एक प्रेमी युगल ने पहुंचकर पुलिस को मर्जी से शादी करने का प्रार्थनापत्र दिया और थाने के गेट पर ही बने मंदिर में शादी की रस्में करने लगा। कस्बे के कुछ लोग आए और उन्होंने मंत्र पढ़ने के लिए आचार्य को भी आये। सूचना पर लडकी के पिता भी थाने पहुँचे और बेटी से घर चलने की मिन्नतें करने लगे लेकिन बेटी नही मानी। आचार्य ने दोनों के फेरे करवाए। तो वहीं प्रेमी युगल ने एक दूसरे को जयमाला पहनाकर साथ जीने मरने की कसमें खाई। कस्बे के कुछ लोगों ने नवयुगल को आशीर्वाद भी दिया। शादी के बाद प्रेमी युगल चले गए, इसके बाद पिता पुलिस को भी खरी खोटी सुनाता रहा। 

आपको बता दें कि दिबियापुर में लड़की के पिता सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते है। और लड़की बीटीसी कर चुकी है। लड़की ने कई बार अपने घर कहा लेकिन घर के लोग राजी नहीं हुए। जबकि लड़के के परिजन राजी थे। आज दोपहर लड़का लड़की को लेकर थाना दिबियापुर पहुंचा और पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि वह लोग बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी करना चाहते है। प्रार्थना पत्र देकर दोनों थाने के गेट पर बने मंदिर में शादी की तैयारी करने लगे। मंत्र पढ़ने के लिए आचार्य आए और हवन कुंड बनाया। 

इधर लड़की के पिता भी आ गए और लड़की से घर चलने की मिन्नतें करने लगे। इस बीच काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने लड़की से पूछा तो लड़की ने पिता के साथ जाने से इंकार कर दिया और लड़के के साथ चल दी। लोगों ने लड़की के पिता को वहां से हटाया तब तक आचार्य से सात फेरे और जयमाला कराई। मौजूद लोगों ने आशीर्वाद दिया। दोनों कार में बैठकर चले गए। पूरे मामले में पुलिस मूकदर्शक बनी रही। लड़की का पिता पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर खरी खोटी सुनाता रहा।