Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

भ्रष्ट लोगों का समूह सत्ता के लिए लड़ रहा, विपक्षी दल पर टिप्पणी करते हुए ब्रजेश पाठक

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सोमवार को विपक्षी गुट पर टिप्पणी करते हुए इसे सत्ता के लालची लोगों का समूह बताया।

ब्रजेश पाठक ने कहा, "विपक्ष केवल सत्ता के लिए कुर्सी के लिए लड़ रहा है। और सत्ता के लोलुप लोगों का एक समूह है। उत्तर प्रदेश के लोग, देश के लोग इन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। क्योंकि जब इनका शासनकाल था तब उत्तर प्रदेश में अराजकता गुंडागर्दी चरम पर थी, भ्रष्टाचार चरम पर था। देश में जितने भी भ्रष्टाचार करने वाले पार्टियों के नेता हैं तो वहीं सब इस संगठन में शामिल हैं सत्ता के लिए जबकि माननीय मोदी जी देश के लिए काम कर रहे हैं। आज जी20 के समापन के बाद में कह सकता हूं कि दुनिया में भारत माता का परचम सर्वोच्च शिखर की ओर जा रहा है।"