Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

यूपी में 'मिशन शक्ति' के चौथे चरण का आगाज, मेरठ पुलिस ने चलाया जागरूक अभियान

मेरठ: मौजूदा दौर में जहां सोशल मीडिया एक आम आदमी की जरूरत बन गया है। वहीं सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिए लोग एक दूसरे से जुड़े रहते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया का इस्तेमाल अच्छे कामों के साथ-साथ बुरे कामों के लिए भी किया जा रहा है। ऐसे में आए दिन महिलाओं को सोशल मीडिया पर शिकार बनाए जाने के कई मामले भी सामने आ रहे है। इसी के चलते महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने मिशन शक्ति प्रोग्राम की शुरुआत की हैं जिसमें महिलाओं को सोशल मीडिया का एहतियात के साथ इस्तेमाल कर अपने आप को हिफाजत में रखने के बारे में जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। 

आपको बता दें कि मेरठ के पुलिस लाइन में महिला पुलिस अधिकारी अपने अधीनस्त बीट अफसर के साथ-साथ अन्य महिलाओं के साथ संवाद कायम कर उनकी परेशानियों को सुनकर उसका हल निकल रही है। जिस कार्यक्रम के तहत यह पूरा कार्य किया जा रहा है उसे कार्यक्रम का नाम है मिशन शक्ति, जिसे सरकार ने शुरू किया है। सरकार ने महिलाओं को सोशल मीडिया का बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने और अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए पूरे प्रदेश में न सिर्फ पुलिस महकमें की महिला अफसरों को इस कार्यक्रम से जोड़ा है बल्कि बीट अफसर की इस बात की भी ड्यूटी लगाई गई है की वो छात्राओं के स्कूलों में जाकर उनके साथ संवाद कायम कर उनके साथ एक साइकोलॉजिकल रिश्ता कायम करें।

ऐसे में अगर कोई परेशानी इन महिलाओं को होती है तो वह सीधे उनसे संपर्क कर सके, जिससे कि उस परेशानी का आसानी से हल आसानी से निकाला जा सके। साथ ही साथ इस बात को भी ध्यान में रखा जा रहा है कि अगर किसी महिला के साथ कोई घटना हो जाती है तो समाज उसे अपनाने में झिझकता है। इसी झिझक को दूर करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें महिलाओं ने भी बढ़ चलकर हिस्सा लिया। साथ ही साथ पुलिस अधिकारियों का यह भी कहना है कि आगे भी इस तरीके के कार्यक्रम किए जाते रहेंगे जिससे कि महिलाओं को जागरूक किया जा सके ताकि वह अपने आप को सुरक्षित रख समाज के साथ कदमताल कर सके।

रिपोर्ट- प्रदीप शर्मा, मेरठ