Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

आबकारी विभाग द्वारा किया ध्वजारोहण, नशा मुक्ति को लेकर किया जागरूक रैली का आयोजन

UP News: जनपद फिरोजाबाद के नगर शिकोहाबाद में आबकारी विभाग शिकोहाबाद, द्वारा फिरोजाबाद स्थित बंधित आबकारी गोदाम पर 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया.

सर्वप्रथम शासन द्वारा निर्धारित समय पर झंडारोहण किया गया. स्वाधीनता दिवस पर शहीदों को याद करते हुए नमन किया. देश के चतुर्दिक विकास के लिए स्वच्छ भारत, श्रेष्ठ भारत, नशामुक्त भारत, स्वच्छ पर्यावरण, जल संरक्षण का संदेश जिला आबकारी अधिकारी फिरोजाबाद द्वारा दिया गया.

महिला आरक्षी आरती सिंह ने मनमोहक देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया। आबकारी निरीक्षकों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला गया.

आबकारी बंधित गोदाम का किए गए जीर्णोद्धार का जिला आबकारी अधिकारी मनीष कुमार द्वारा, आबकारी निरीक्षक चेतना सिंह, नंदलाल चौरसिया, अशोक कुमार, देवेंद्र सिंह, भूपेश सिंह मय आबकारी परिवार सदस्यों की उपस्थिति में उद्घाटन किया 

सभी आबकारी कार्मिक और अनुज्ञापी उत्साह में दिखे जो कि मोटर साइकिल से तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमे देशभक्ति के नारे लगाते हुए श्रेष्ठ भारत, विकसित भारत, नशामुक्त भारत का आम जन को संदेश दिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आबकारी विभाग के सभी कर्मचारी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे.