Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

आगरा: टेंडर खुलने से पहले कर दिए विकास कार्य, अधिकारियों ने साधी चुप्पी

आगरा ब्लाक शमशाबाद क्षेत्र की इनायतपुर पंचायत में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. जिसमें ठेकेदार ने टेंडर खुलने से पहले ही कर दिए विकास कार्य कर दिए. जानकारी के मुताबिक टेंडर खुले नहीं थे और पहले ही बना दिया RRC सेंटर बना कर खड़ा कर दिया. 

ग्राम सचिव ने अपनी मनमर्जी करते हुए अपना चहेते ठेकेदार से गुपचुप तरीके से काम करा लिया. इन सब कार्यों को देखते हुए प्रधान व ग्राम सचिव की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं. दोनों ने मोटे कमीशन के चलते नियमों को ताक पर रख दिया. 

वहीं बताया जा रहा है कि पूरे मामले को जानते हुए भी ब्लॉक अधिकारियों ने इन सब कार्यों पर चुप्पी साधी हुई है.