Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

बागपत के लाक्षागृह पर 53 साल बाद कोर्ट का फैसला, हिंदू पक्ष ने बड़ा गुरुकुल बनाने का किया ऐलान

यूपी: बागपत के लाक्षागृह और कब्रिस्तान विवाद मामले पर 53 साल बाद हिंदू पक्ष के हक में फैसला आ गया है। जिसके बाद अब हिंदू पक्ष ने इस लक्ष्य ग्रह की जमीन पर गुरुकुल बनाने का ऐलान कर दिया है। इस गुरुकुल में आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी सिखाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने योगी सरकार से अयोध्या और काशी के तर्ज पर लाक्षागृह का भी विकास करने की गुहार लगाई है।

आपकों बता दे बागपत जिले के बरनावा में स्थित लक्ष्य ग्रह महाभारत काल क महल था। जिसमें पांडवों को जलाने की योजना दुर्योधन ने बनाई थी। इस महल में आग लगा दी गई और पांडव सुरंग के सहारे बाहर निकल गए थे। लेकिन 1970 में मुस्लिम पक्ष ने इस पर कब्रिस्तान बताते हुए आचार्य कृष्णकांत शास्त्री पर मुकदमा कर दिया था। मुस्लिम पक्ष की तरफ से मुकिम खान इसमें परोपकार बने। 53 साल में करीब 20 लोगों की गवाही के बाद अब एडीजे कोर्ट में इसमें फैसला सुनाया है। एडीजे कोर्ट ने इस 100 बीघा की संपत्ति को हिंदू पक्ष को सौंप दिया है। और मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज कर दी है। 

इस मामले को लेकर अब हिंदू पक्ष के लोगों में खुशी के लहर है। ज्ञानव्यापी की तर्ज पर लक्ष्य ग्रह में भी हिंदू साक्ष्य मिले हैं। लक्ष्य ग्रह की जमीन पर गुरुकुल चलने वाली गांधीग्राम सभा में इस मामले पर योगी सरकार से गुहार लगाई है कि यहां यूपी का सबसे बड़ा गुरुकुल बनाया जाए। जिसमें आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ संस्कार की भी दीक्षा दी जाए। और योगी सरकार काशी और अयोध्या की तर्ज पर लक्ष्य ग्रह का भी विकास करें।

रिपोर्ट- प्रदीप शर्मा, मेरठ