Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

उत्तराखंड की घटना के बाद मेरठ में भी अलर्ट, पुलिस का फ्लैग मार्च

Meerut: उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई घटना के बाद वेस्ट यूपी में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पश्चिम उत्तर प्रदेश के संवेदनशील जिलों में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है । मेरठ में पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है। जुमे के नमाज के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी की जा रही है। 

वहीं सोशल मीडिया पर भी निगाह रखी जा रही है। मिश्रित और सघन आबादी वाले इलाकों में पुलिस और LIU तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है। वहीं लोगों में सुरक्षा का भाव नजर आए इसके लिए पुलिस गस्त जारी है। खुद एसएसपी रोहित सिंह और जिले के बड़े अफसर फ्लैग मार्च में शामिल हुए। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि अराजक तत्वों से निपटने के लिए पूरी तैयारी है। फिलहाल शहर में शांतिपूर्ण माहौल कायम है।

वहीं एसएसपी मेरठ रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि आज विशेष सतर्कता पुलिस द्वारा बरती जा रही है और जगह-जगह पुलिस की तनाती की गई है, जो संवेदनशील क्षेत्र है वहां से फ्लैग मार्च भी किया गया है पूरे जनपद में सभी लोगों से बातचीत भी की गई है और सभी लोगों से समन्वय बनाने के लिए बात की गई है। जितने भी पुलिस अधिकारी हैं सभी को फील्ड में रहने के लिए कहा गया है इसके साथ पीएसी भी लगाई गई है, अतिरिक्त पुलिस बल  को भी लगाया गया है। कई जगह ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है सोशल मीडिया पर कोई अफ़वाना फैलाए इसके लिए भी सोशल मीडिया पर निगरानी की जा रही है।