Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

हादसे के बाद मची मुर्गे-मुर्गियां लूटने की होड़, बोरियों में भरकर ले गए लोग

आगरा-फिरोजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह कोहरे के कारण वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसमें भरी मुर्गे-मुर्गियों की लूट शुरू हो गई। हाईवे से निकलते राहगीर जिसे भी मौका मिला, वह मुर्गे-मुर्गियों को गाड़ी में रखे पिंजरे से निकालकर ले गया।

कोई हाथ में मुर्गे-मुर्गियों को लेकर भाग रहा था। किसी ने अपने साथ लाए बोरे में उन्हें भरा और वहां से चलता बना।सरेआम मुर्गे-मुर्गियों की हो रही लूट का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो गया।

कोहरे में शाहदरा चुंगी पर 16 वाहनों के आपस में टकराने में मुर्गे-मुर्गियों से लदी गाड़ी भी शामिल थी। इसमें करीब डेढ़ लाख रुपये के मुर्गे-मुर्गी भरे थे। हादसे के कई घंटे बाद आसपास के रहने वाले ग्रामीणों और कुछ राहगीर गाड़ी के पिंजरे से मुर्गे-मुर्गी निकालकर ले गए। यह देख वहां से गुजरते अन्य राहगीर और आसपास के लोग इसमें शामिल हो गए। देखते ही देखते गाड़ी में रखे पिंजरे में बंद मुर्गे-मुर्गियों की लूट का सिलसिला शुरू हो गया।