Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

सहारनपुर से अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना, श्रद्धालुओं ने लगाए जय श्री राम के नारे

UP: अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने के बाद से लगातार देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं भारत सरकार के द्वारा आस्था स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। सहारनपुर से 1504 श्रद्धालु देर रात ट्रेन के द्वारा अयोध्या के लिए रवाना हुए इस दौरान श्रद्धालुओं में खुशी का ठिकाना नहीं था सभी लोग जय श्री राम के नारे लगाते हुए आस्था ट्रेन में सवार हुए।

श्रद्धालुओं का कहना है कि यह है बहुत वर्षों के बाद अवसर आया है पहले लोग कहते थे कि भारतीय जनता पार्टी का नारा है कि राम मंदिर वहीं बनाएंगे। लेकिन तारीख नहीं बताएंगे अब 22 जनवरी 2024 तारीख भी बता दी है और भव्य नाम मंदिर का निर्माण भी हो गया है। हम सब बहुत ही खुश किस्मत है कि हमें भगवान श्री राम के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।

सहारनपुर महापौर डॉक्टर अजय सिंह ने कहा कि बहुत ही गौरव का क्षण है ऐतिहासिक क्षण है। हजारों लोगों को लेकर यह गाड़ी अयोध्या धाम के लिए जा रही है लोगों में काफी खुशी का माहौल है इसके लिए बहुत लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी 550 वर्षों के बाद ऐतिहासिक दिन आया है।

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि 528 वर्षों के बाद यह गौरव का पल आया है उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम दर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

रिपोर्ट: संजय चौधरी, सहारनपुर