Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

देवबंद को ATS कमांडो ट्रेनिंग सेंटर की सौगात, सीएम योगी ने किया उद्घाटन

UP News: जनपद सहारनपुर के देवबंद में नवनिर्मित एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन बुधवार को मुख्यमंत्री ने लखनऊ से अपने वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए किया। इस दौरान उन्होंने देवबंद की जनता को भी संबोधित किया। कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर के परिसर में मंच तैयार किया गया था। मंच पर पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री और देवबंद विधायक कुंवर बृजेश के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह सैनी, सहारनपुर के जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र, एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा, एसपी देहात सागर जैन के साथ जनपद के भाजपा पदाधिकारी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 3 जनवरी 2022 को देवबंद में एक जनसभा के दौरान एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर का शिलान्यास किया था। लगभग डेढ़ वर्ष के बाद अब एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर बनकर तैयार है। देवबंद में नवनिर्मित एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर में हर समय एक आईपीएस अधिकारी सहित करीब 50 से 60 कमांडो तैनात रहेंगे। यह कमांडो ट्रेनिंग सेंटर पश्चिमी यूपी के 25 जनपदों पर निगरानी रखेगा। देवबंद में पूर्व से ही कमांडो ट्रेनिंग सेंटर निर्माण की मांग की जा रही थी। उधर एटीएस कमांडो ट्रेनिंग सेंटर के देवबंद में निर्माण होने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।

रिपोर्ट: संजय चौधरी, सहारनपुर