Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

मणिपुर बर्बरता मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, सीएम बोले- कोई दोषी नहीं बचेगा, राज्य में विरोध प्रदर्शन जारी

मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने गुरुवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमने तुरंत वीडियो को देखते हुए ऑपरेशन शुरू कर दिया था, सरकार अपराधियों के लिए मौत की सजा पर विचार कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे ही वीडियो हमारे संज्ञान में आया, हमने आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की। हमने एक मिनट भी जाया नहीं किया है। अब तक दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। सीएम ने कहा कि कोई दोषी नहीं बचेगा। घटना में शामिल अनय लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की जांच जारी है। इससे पहले सीएम ने कहा था कि वह सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे और मृत्युदंड दिलाने का प्रयास भी करेंगे। 

मणिपुर की राज्यपाल ने ली जानकारी
इस मामले पर मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने कहा कि ये घटना निंदनीय है। मैंने डीजीपी को बुलाया था और सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। मैंने उनसे पूछा जिस थाने में इस घटना की एफआईआर दर्ज हुई थी वहां कार्रवाई क्यों नहीं हुई? अगर पुलिसवाले दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी।
यह घटना 4 मई को राजधानी इंफाल से लगभग 35 किलोमीटर दूर कांगपोकपी जिले में हुई। इसका वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके कुछ लोग ले जा रहे हैं। उनसे अश्लील हरकतें कर रहे हैं। घटना के विरोध में गुरुवार सुबह मणिपुर के चुराचांदपुर में शुरू हुआ प्रदर्शन अब भी जारी है। हजारों लोग काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन कर रहे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।