Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

भारतीय नौसेना के मार्कोस कमांडो का कमाल, 15 भारतीयों समेत 21 चालक दल के सदस्यों को बचाया

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना के विशिष्ट समुद्री कमांडो ने लाइबेरिया के झंडे वाले जहाज के अपहरण के प्रयास का जवाब देते हुए शुक्रवार को उत्तरी अरब सागर में एक बड़े वाहक से 15 भारतीयों सहित चालक दल के 21 सदस्यों को बचाया। इस ऑपरेशन में पांच-छह कमांडो शामिल रहे। यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस पोर्टल पर संदेश भेजने के बाद नौसेना ने जहाज एमवी लीला नोरफोक की सहायता के लिए एक युद्धपोत, समुद्री गश्ती विमान पी-आठ आई, हेलीकॉप्टर और एमक्यू नौ बी प्रीडेटर ड्रोन तैनात किए।

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने कहा कि अग्रिम पंक्ति के युद्धपोत आईएनएस चेन्नई ने दोपहर 3:15 बजे मालवाहक जहाज को रोका और मार्कोस कमांडो ने इसे सैनिटाइज़ किया। कल शाम जब समुद्री डाकू मालवाहक जहाज पर चढ़े थे तब से चालक दल के सभी सदस्य जहाज पर एक सुरक्षित कमरे में छिपे हुए थे। अधिकारी ने कहा कि भारतीय जहाज आईएनएस चेन्नई एमवी लीला नोरफोक के आसपास के क्षेत्र में है और ये जहाज में बिजली उत्पादन और प्रणोदन को बहाल करने के अलावा कॉल के अगले बंदरगाह तक यात्रा शुरू करने में सहायता प्रदान कर रहा है।

एमवी लीला नॉरफ़ॉक के अपहरण के प्रयास के बारे में संदेश मिलने के बाद नौसेना ने जहाज की सहायता के लिए आईएनएस चेन्नई को उसके समुद्री डकैती विरोधी गश्त से हटा दिया। कमांडो के इसमें प्रवेश करने से पहले जहाज को समुद्री गश्ती विमान P8-I और प्रीडेटर MQ9B ड्रोन का उपयोग करके निरंतर निगरानी में रखा गया था। बयान में नौसेना ने पहले कहा था कि वे विकासशील स्थिति पर तेजी से प्रतिक्रिया दे रही है और एमवी लीला नॉरफ़ॉक की सुरक्षा के लिए एक समुद्री गश्ती विमान तैनात किया है और आईएनएस चेन्नई को डायवर्ट किया है।

बयान में कहा कि विकासशील स्थिति पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए, भारतीय नौसेना ने एक समुद्री गश्ती विमान लॉन्च किया और जहाज की सहायता के लिए समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए तैनात आईएनएस चेन्नई को डायवर्ट किया। विमान ने शुक्रवार की सुबह जहाज के ऊपर से उड़ान भरी और जहाज के साथ संपर्क स्थापित किया, जिससे चालक दल की सुरक्षा का पता लगाया जा सके। इसमें कहा कि भारतीय नौसेना अंतरराष्ट्रीय साझेदारों और मित्र देशों के साथ क्षेत्र में व्यापारिक जहाजरानी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

यूकेएमटीओ एक ब्रिटिश सैन्य संगठन है जो रणनीतिक जलमार्गों में अलग-अलग जहाजों की गतिविधियों पर नजर रखता है। मालवाहक जहाज लीला ग्लोबल का था और कंपनी के सीईओ स्टीव कुंजर ने कहा कि लीला नोरफोक के चालक दल को भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस चेन्नई ने सफलतापूर्वक बचाया।