Breaking News

महाराष्ट्र में 5 बजे तक 53.40 फीसदी मतदान     |   हरियाणा: तीन निर्दलीय विधायकों ने बीजेपी सरकार से समर्थन वापस लिया     |   तीसरे चरण का मतदान संपन्न, 93 सीटों पर हुई थी वोटिंग     |   MLA अमानतुल्लाह खान और उनके बेटे के खिलाफ नोएडा में FIR, मारपीट से जुड़ा है मामला     |   तीसरे चरण में तीन बजे तक 50.71 फीसदी मतदान, 93 सीटों पर हो रही वोटिंग     |  

यह है साल 2023 में सबसे अधिक डिलीट किया गया सोशल मीडिया एप, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

सोशल मीडिया हमारी लाइफ का एक जरूरी पार्ट बन गया है। यही वजह है कि दिन-ब-दिन इन प्लेटफॉर्म्स के यूजर्स की संख्या में बढ़ोत्तरी होती रहती है। लेकिन हाल ही में आई एक रिपोर्ट में साल 2023 में सबसे ज्यादा डिलीट किए एप्स के बारे में जानकारी दी गई है।

TRG Data Centers के द्वारा किए गए एक सर्वे में ऐसे सोशल मीडिया एप्स के बारे में जानकारी दी गई है। जिनको साल 2023 में सबसे ज्यादा डिलीट किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक विश्व में 4.8 बिलियन सोशल मीडिया यूजर हैं। जो विश्व की जनसंख्या के 59.9 प्रतिशत है। इस रिपोर्ट की माने तो ये यूजर औसतन 2 घंटा 14 मिनट किसी न किसी एप पर बिताते हैं।

हाल ही में आई इस रिपोर्ट के मुताबिक साल 2023 में सबसे अधिक बार डिलीट किए जाने वाला एप इंस्टाग्राम है। 10 लाख लोगों ने एक्टिवली गूगल से पूछा कि वह अपना इंस्टाग्राम एप कैसे डिलीट कर सकते हैं। यानी इस हिसाब से देखें तो हर एक लाख यूजर्स में 12,500 लोगों ने गूगल पर इंस्टाग्राम को डिलीट करने के बारे में जानकारी सर्च की है।

सबसे दिलचस्प बात है कि भले ही इंस्टाग्राम को 2023 में सबसे ज्यादा डिलीट किया गया है। लेकिन इस एप ने सोशल मीडिया एप्स में एक्टिव यूजर्स के मामले में अग्रणी स्थान कायम रखा है। वर्तमान समय में इंस्टाग्राम के 240 करोड़ एक्टिव यूजर हैं।