Breaking News

बॉम्बे HC ने महाराष्ट्र SIR प्रक्रिया में नाम हटाने पर रोक लगाने से इनकार किया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल विशाखापत्तनम में पहले फ्लीट सपोर्ट शिप को लॉन्च करेंगे     |   पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह से मिले राहुल गांधी     |   आकाश आनंद की BSP में वापसी, मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक     |   आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा का बिहार के डीजीपी पद पर कार्यकाल बढ़ा     |  

केसीआर के मंत्री केटी रामाराव को चुनाव आयोग ने क्यों भेजा नोटिस

चुनाव आयोग ने तेलंगाना के आईटी मंत्री और सत्ताधारी पार्टी बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव को नोटिस भेजा है. रमाराव पर सरकारी ऑफिस में चुनाव प्रचार का आरोप है. जवाब देने का आज आखिरी दिन है. अगर आज दोपहर तीन बजे तक वो चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब नहीं देते तो उन पर कार्रवाई हो सकती है.

चुनाव आयोग ने नोटिस में कहा है कि अगर केटी तय समय के भीतर कोई जवाब नहीं देते तो इस स्थिति में यह माना जाएगा कि उन्हें इस पर कुछ नहीं कहना है. ऐसे में चुनाव आयोग उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा. बता दें कि कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने केटी रमाराव पर सरकारी ऑफिस में चुनाव प्रचार करने का आरोप लगाया है.