Breaking News

एशियन गेम्स 2026: भारत की स्टार बॉक्सर लवलीना ने चीन को हराकर जीता गोल्ड     |   एशियन गेम्स 2026: रिकर्व मिक्स्ड तीरंदाजी टीम ने जीता सिल्वर     |   राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि     |   अमरावती, महाराष्ट्र: ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 19 घायल     |   दिल्ली से कैंचीधाम जा रही तेज रफ्तार ट्रैवलर बस पलटी, 6 से ज्यादा श्रद्धालु घायल     |  

अरविंदर सिंह लवली ने क्यों छोड़ा दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पद

अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. लवली करीब 8 महीने इस पद पर रहे. 31 अगस्त 2023 को उन्हें दिल्ली कांग्रेस प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. उन्होंने आज यानी 28 अप्रैल 2024 को कांग्रेस पार्टी छोड़ दी. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना इस्तीफा भेज दिया है. चार पन्नों की चिट्ठी में उन्होंने इस्तीफे की वजह बताई है. लवली ने ‘आप’ से गठबंधन, बाहरियों को टिकट जैसे कई मुद्दे उठाए हैं.