उत्तर प्रदेश: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नामांकन पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "सुब्रत पाठक रिकॉर्ड मतों से कन्नौज लोकसभा चुनाव जीतने जा रहे हैं। कमल का फूल खिलने जा रहा है। साइकिल पहले ही पंचर हो गई है। अखिलेश यादव को हराने का मजा अब आएगा।
अखिलेश यादव ना आते तब भी समाजवादी पार्टी हारती ही लेकिन वो मजा नहीं आता जो मजा यहां का कार्यकर्ता चाहता था। कन्नौज के इतिहास के सारे रिकॉर्ड टूटेंगे।"