Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

बिहार में राजनैतिक साजिश के बाद, केंद्र ने झारखंड पर ध्यान केंद्रित किया: हेमंत सोरेन

Ranchi: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि बिहार में 'राजनैतिक साजिश' के बाद केंद्र अब पड़ोसी राज्य झारखंड को निशाना बना रहे हैं। बुधवार को अपनी गिरफ्तारी से पहले  वीडियो में सोरेन ने कहा कि बिहार  राजनैतिक साजिश का शिकार था। अब वे (केंद्र) झारखंड को निशाना बना रहे हैं। लेकिन हेमंत सोरेन राज्य के हर व्यक्ति के दिल में हैं। 

उन्होंने कहा कि सच्चाई कभी नहीं हारती। वे अब मेरा ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन ये लंबे समय तक काम नहीं करेगा। हम अगली लड़ाई के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद जेएमएम नेता हेमंत सोरेन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया गया और पार्टी के वफादार और राज्य के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन को प्रदेश का नया मुख्यमंत्री के रूप में नामित किया गया।