Breaking News

'सेंट्रल विस्टा प्लान में CS लाइब्रेरी के लिए कितनी जगह तय', SC ने केंद्र से पूछा     |   दिल्ली दंगों से जुड़े हेट स्पीच केस में 15 याचिकाएं खारिज, FIR-SIT जांच की मांग HC ने ठुकराई     |   पंजाब CMO में भ्रष्टाचार के आरोपों पर HC का बड़ा एक्शन, CBI को सौंपी जांच     |   अफगानिस्तान में तड़के लगे भूकंप के झटके, 4.9 रही तीव्रता     |   RBI की मौद्रिक नीति समीक्षा आज से, 7 अक्टूबर तक चलेगी बैठक     |  

Bihar: हाजीपुर में गुस्साए लोगों ने साइबर थाने पर किया पथराव, दो पुलिसकर्मी घायल

बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में पुलिस और पब्लिक के बीच मंगलवार को जबरदस्त टकराव हुआ। इस दौरान गुस्साए लोगों ने साइबर थाने पर पथराव कर दिया। पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके बाद से थाने पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने पथराव करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

मामले में सदर एसडीपीओ ओम प्रकाश ने बताया कि कुछ लोग थाने और आउट पोस्ट के पास कूड़ा फेंकते थे। उन्हें कई बार मना किया गया था। मंगलवार को भी थाना प्रभारी ने उन लोगों को थाने में गंदगी फैलाने से मना किया था। इस पर लोग भड़क गए और थाने पर पथराव कर दिया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर थाने पर हमला करने वालों की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।

वहीं इलाके के लोगो का कहना है कि थाने में लगे नल से युवक ने पानी भरा था। इस पर पुलिस ने उसकी पिटाई कर दी। जब उसे बचाने के लिए उसका भाई पहुंचा तो पुलिस ने इसे भी पीट दिया। इसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने पथराव कर दिया।