Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

चंडीगढ़: त्योहारों के मौसम में बाजार को स्वच्छ रखने के लिए व्यापारियों की अनोखी पहल

चंडीगढ़ के सबसे लोकप्रिय बाजारों में एक है, सेक्टर-22 का मार्केट। मार्केट एसोसिएशन ने खरीदारों के बीच 'स्वच्छ भारत' का संदेश फैलाने का अनोखा तरीका निकाला है। ग्राहकों को कूपन दिया जाता है और उन्हें साफ-सफाई के नारे लिखकर जमा करने को कहा जाता है।

बाजारों में, खास तौर पर त्योहारों के मौसम में बड़ी संख्या में खरीदारों बाजार पहुंचते हैं। इनकी वजह से ज्यादा गंदगी फैलती है। करवाचौथ और दिवाली जैसे त्योहारों से पहले नए सिरे से साफ-सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है। 

इस साल हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में चंडीगढ़ 20वें नंबर पर खिसक गया। 2022 में ये 12वें नंबर पर था। नारे लिखने की वजह से लोगों के मन में सफाई का संदेश खुद घर कर जाता है।