Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बताया धोखबाज पार्टी और भ्रष्टाचार के समान

राजस्थान में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार को गहलोत की कांग्रेस सरकार को धोखेबाज बताया। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार पांच साल सत्ता में रहने के बाद अब फ्री के नाम पर लोगों को धोखा देने की कोशिश कर रही है, लेकिन लोग समझदार हैं और वे इस जाल में नहीं फंसेंगे।

केंद्रीय मंत्री जोशी ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के समान है, ये साबित हो चुका है। कांग्रेस धोखेबाजों की पार्टी है और अशोक गहलोत खुद धोखेबाज हैं, क्योंकि उन्होंने पार्टी को धोखा दिया है।"

केंद्रीय मंत्री झालावाड़ में मौजूद थे, जहां राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

राजस्थान विधानसभा की 200 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा। वहीं वोटोें की गिनती तीन दिसंबर को होगी।