नैनीताल- ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने आज रुद्रपुर कलक्ट्रेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक शिव अरोरा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का नारा अबकी बार 40 पार, सार्थक साबित होगा। भाजपा 410 या 420 का आंकड़ा पार करेगी।