Breaking News

'सेंट्रल विस्टा प्लान में CS लाइब्रेरी के लिए कितनी जगह तय', SC ने केंद्र से पूछा     |   दिल्ली दंगों से जुड़े हेट स्पीच केस में 15 याचिकाएं खारिज, FIR-SIT जांच की मांग HC ने ठुकराई     |   पंजाब CMO में भ्रष्टाचार के आरोपों पर HC का बड़ा एक्शन, CBI को सौंपी जांच     |   अफगानिस्तान में तड़के लगे भूकंप के झटके, 4.9 रही तीव्रता     |   RBI की मौद्रिक नीति समीक्षा आज से, 7 अक्टूबर तक चलेगी बैठक     |  

गुजरात के सूरत में ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, 3000 से ज्यादा मॉडिफाई बाइक जब्त

गुजरात के सूरत में ट्रैफिक पुलिस ने एक स्पेशल ट्रैफिक इंस्पेक्शन ड्राइव के दौरान 3000 से ज्यादा मॉडिफाई बाइक जब्त की। सूरत में इन सभी बाइकों को पिछले महीने जब्त किया गया था। सूरत के जोन चार में हर हफ्ते इस ट्रैफिक इंस्पेक्शन ड्राइव को आयोजित किया गया। इसके तहत 3,498 बाइकरों के खिलाफ कार्रवाई की गई। 

जब्त की गई ज्यादातर बाइक की कीमत दो लाख रुपये से ज्यादा है। इसमें रॉयल एनफील्ड की बुलेट, कावासाकी जैसी महंगी बाइक शामिल हैं। बाइकों को मॉडिफाई करने वालों के खिलाफ 17 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।