Breaking News

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस में NIA कोर्ट ने आरोपियों की कस्टडी 6 जुलाई तक बढ़ाई     |   दिल्ली मालवीय नगर अग्निकांड: फॉरेंसिक जांच के लिए FSL टीम आज फिर घटनास्थल जाएगी     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मालवीय नगर हादसे के पीड़ितों से मुलाकात की     |   L&T तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये के 3 प्रोजेक्ट शुरू करेगी, MoU पर साइन किए     |   पंजाब सिविल सचिवालय और राज्य के धार्मिक स्थलों को बम की धमकी     |  

तिरुमाला मंदिर में पारंपरिक सफाई अनुष्ठान शुरू

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ने भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर में पारंपरिक सफाई अनुष्ठान कोइल अलवर तिरुमंजनम किया। तिरुमंजनम समारोह के दौरान पुजारियों ने गर्भगृह से सभी मूर्तियों को अस्थाई रूप से हटा दिया। इसके बाद गर्भगृह के अंदर दीवारों और स्तंभों पर सुगंधित मिश्रण लगाया गया।

साल में चार बार तिरुमाला मंदिर में तिरुमंजना का आयोजन किया जाता है। आगामी उगादि त्योहार के मौके पर पुजारियों के साथ टीटीडी के सभी कर्मचारियों ने कोइल अलवर तिरुमंजना सेवा में भाग लिया।