Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

'आज माफिया जेल में हैं या जहन्नुम में..' CM योगी

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ राज्य में पहले चरण के मतदान से पहले प्रचार अभियान में लगे हुए हैं। शनिवार को उन्होंने यूपी के मुरादाबाद में एक जनसभा को संबोधित किया। तो  वहीं पर सीएम योगी ने कहा कि, '4 करोड़ गरीबों के मकान बन गए, 2.5 करोड़ लोगों के घरों में बिजली का कनेक्शन आ गया। ये काम पहले भी हो सकता था लेकिन कांग्रेस हो, सपा हो , बसपा हो, इनके एजेंडे में विकास नहीं था, गरीब कल्याण नहीं था। आस्था के साथ खिलवाड़ करना ये अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते थे।'

मुख्यमंत्री ने कहा, 'माफियाओं और अपराधियों को गले का हार बनाकर ये लोग प्रदेश की जनता, बेटी, व्यापारी की सुरक्षा पर सेंध लगाने का काम करते थे। ये भाजपा की सरकार जो बोलती है वो करके दिखाती है। आज माफिया या अपराधी या तो जेल में हैं यो जहन्नुम में हैं।'