Breaking News

कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने पद से दिया इस्तीफा     |   यूपी सरकार का फैसला, NCR के जिलों में 1 अक्टूबर से बिना PUC नहीं मिलेगा ईंधन     |   बंगाल: अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची ED की टीम     |   ममता बनर्जी को झटका, बंगाल में ऋतब्रत होंगे विपक्ष के नेता     |   हर अच्छे काम में अड़ंगा लगाना समाजवादी पार्टी की पुरानी आदत: ओपी राजभर     |  

तमिलनाडु के पंचवदेश्वर मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं हुए शामिल

तमिलनाडु के पंचवदेश्वर मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं शामिल हुए। माना जाता है कि 10वीं सदी का ये मंदिर वो जगह है जहां भगवान शिव ऋषि आनंद के सामने नटराज के रूप में प्रकट हुए थे और तांडव किया था। इसलिए इसका नाम आनंदतांडवपुरम पड़ा।

प्राचीन मंदिर के महाकुंभाभिषेक के लिए 52 यज्ञ कुंड स्थापित किए गए और 108 वैदिक मंत्रों का जाप भी किया गया। पूजा करने के बाद, पवित्र जल से भरे बर्तनों को एक जुलूस में ले जाया गया। 'कुंभाभिषेकम' अभिषेक समारोह मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद किया जाता है। इसके बारे में मान्यता है कि इससे देवताओं की मूर्तियों में दिव्यता का संचार होता है।