Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

बृजभूषण सिंह और रीता बहुगुणा के टिकट पर सस्पेंस

उत्तर प्रदेश में बीजेपी अपने कोटे की 75 लोकसभा सीटों में से 63 सीट पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है. बीजेपी ने अभी तक अपने 9 मौजूदा सांसदों के टिकट काटे हैं. पार्टी ने एक दर्जन सीट पर अभी पत्ते नहीं खोले हैं, जिसमें बृजभूषण शरण सिंह से लेकर रीता बहुगणा जोशी जैसे दिग्गज नेताओं की सीट पर सस्पेंस बना हुआ है. इतना ही नहीं बीजेपी ने कांग्रेस की मजबूत गढ़ रायबरेली और मुलायम परिवार की परंपरागत सीट मैनपुरी सीट पर नाम तय नहीं कर सकी है.

बता दें कि यूपी की कुल 80 लोकसभा सीटों में से 75 सीटें बीजेपी ने अपने पास रखी हैं जबकि पांच सीटें सहयोगी दलों के लिए छोड़ रखी हैं. इनमें बिजनौर और बागपत सीट आरएलडी को दी तो मिर्जापुर और रॉबर्टसगंज सीट अपना दल (एस) के लिए छोड़ी है. वहीं, घोसी सीट पर सुभासपा चुनाव लड़ रही है. बीजेपी अपने कोटे की 75 सीटों में 63 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है जबकि एक दर्जन सीट पर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है.