Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

UP: प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी से प्रयागराज से लोकसभा चुनाव लड़ने की मांग की

Prayagraj: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी से 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रयागराज निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ता कामेश्वर सोनकर ने कहा कि प्रियंका गांधी के प्रयागराज से चुनाव लड़ने से न केवल भारत को बल्कि आसपास के निर्वाचन क्षेत्रों को भी फायदा होगा। सोनकर ने कहा कि वे आम जनता के मुद्दे उठाती हैं।

वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ता अभिषेक शुक्ला ने कहा कि पीएम के तानाशाही शासन को हराने के लिए वाड्रा को प्रयागराज से चुनाव लड़ने की जरूरत है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वराज भवन के सामने कांग्रेस पार्टी के नेताओं का पोस्टर लगाया और नारे लगाए।

कांग्रेस नेता, कामेश्वर सोनकर ने कहा, "हमारी जो मांग है कि इलाहाबाद संसदीय सीट से श्रीमती प्रियंका गांधी जी को लोकसभा संसदीय प्रत्याशी बनाया जाये। ऐसा इसलिए है कि क्योंकि हमारी ये मांग है कि कांग्रेस कार्यकर्ता काफी इच्छुक है और देश की जनता ये मांग करती है कि इस नेता जी का नेतृत्व करना बहुत जरूरी है। श्रीमती प्रियंका गांधी जी जनता के मुद्दे उठाने का काम करती है। इलाहाबाद सीट से प्रत्याशी घोषित करें इंडिया गठबंधन तो इससे ये लाभ होता है कि अगल-बगल के सीटों का फायदा इंडिया गठबंधन को होगा।"

इसके अलावा अभिषेक शुक्ला बोले कि, "जो इलाहाबाद है, यहां पर जो स्वराज भवन है ये आजादी का केंद्र रहा है और गांधी नेहरू परिवार का घर भी रहा है। लगातार यहां से इनका लगाव रहा है। यहां से आजादी की जितनी भी गतिविधियां है  स्वराज भवन से हुई है। इसलिए इस समय तानाशाही हुकूमत को हराने के लिए, ये मोदी  जो तानाशाही रवैया अपनाये हुए हैं। गरीब जनमानस इनसे दुखी है। आम जनता एकदम निराश है। उस आशा को जगाने के लिए, उनकी उम्मीद को जगाने के लिए हम श्रीमती प्रियंका गांधी जी से जो इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र हमको मिला है। हम चाहते हैं कि यहां से चुनाव लड़े।"