Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

अनंतनाग में भारी बर्फबारी, घरों पर बिछी बर्फ की चादर

Jammu-Kashmir: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में शनिवार को बर्फबारी हुई। इससे सड़कें और इलाके के घर बर्फ की सफेद चादर से ढक गए। अधिकारियों के मुताबिक, कश्मीर घाटी में बारिश और बर्फबारी हुई और वहीं पहलगाम में लगभग तीन इंच तक बर्फबारी दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि जम्मू कश्मीर में रात के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। श्रीनगर में देर रात करीब 2.6 मिलीमीटर बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी के लिए मार्च महीने में ये तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा।